लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में रास्ता नहीं भटक रहीं ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने बताया रूट पर बहुत ज्यादा दबाव होने की वजह से किया जा रहा है ऐसा

By संतोष ठाकुर | Updated: May 26, 2020 06:59 IST

रेलवे द्वारा किया जा रहा है रूट बदलाव पहली बार तब देखने को मिला 21 मई को रवाना हुई वसई रोड-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार यात्री ओडिशा के राउरकेला पहुंचे थे गए, तो ट्रेने में बैठे लोगों को आशंका हुई कि कहीं ड्राइवर रास्ता तो नहीं भटक गया है. हालांकि, उन्हें बाद में पता चला कि यह ड्राइवर की गलती नहीं, बल्कि रेलवे की ओर से रूट परिवर्तन का नतीजा है.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को यह लगा कि संभवत: चालक ने अपना रास्ता खो दिया है. लेकिन ऐसा नहीं है. हर एक ट्रेन की पल-पल की निगरानी की जा रही है.लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और यात्री ट्रेनें शुरू की हैं।

नई दिल्ली: ''जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना.'' इन दिनों भारतीय रेल की यही हालत है. रेलगाड़ियां चलाई किसी शहर के लिए जाती है और वह पहुंच कहीं और जाती है. रेलगाड़ियों का यह भटकाव करीब चार दिन पहले शुरू हुआ है, जब मुंबई से गोरखपुर के लिए चली गाड़ी उड़ीसा के राउरकेला पहुंच गई. यात्रियों ने जब यह देखा कि उनके गणतव्य स्टेशन की जगह रेलगाड़ी कहीं और आ गई है तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसी तरह 2 दिन पहले मुंबई से ही छपरा के लिए चली ट्रेन जिसका सफर कोई 15 से 17 घंटे का था वह किसी अन्य राज्य में जाकर करीब 35 घंटे बाद छपरा पहुंची.

गुस्साए लोगों ने छपरा स्टेशन पर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की. इसी तरह से सोमवार (25 मार्च) को एक गाड़ी भटक कर नागपुर पहुंच गई. रूट बदलाव की वजह से यात्रियों को खाना और पानी उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है. जहां व्यवस्था है वहां से ट्रेन गुजर ही नहीं रही.

पल- पल रखी जा रही नजर-रेलवे

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को यह लगा कि संभवत: चालक ने अपना रास्ता खो दिया है. लेकिन ऐसा नहीं है. हर एक ट्रेन की पल-पल की निगरानी की जा रही है. जिससे कि उन्हें बिना कंजेशन वाले रूट से उनके गणतव्य तक पहुंचाया जा सके .

जानिए क्यों किया जा रहा है बदलाव

उनका कहना है कि रेलवे ट्रैक पर भारी दबाव है. कुछ रेलगाडि़यों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है. अब तक करीब एक दर्जन से अधिक रेलगाडि़यों को इस तरह डायवर्ट रूट से चलाया गया है. बड़ी संख्या में चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस : रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस समय महाराष्ट्र गुजरात और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रमिक एक्सप्रेस चलाई जा रही है.

एक दिन पहले तक 2813 श्रमिक एक्सप्रेस चलाई गई हैं. इनमें से करीब 60 रेलगाड़ियां  महाराष्ट्र , गुजरात और पंजाब से चलाई गई हैं. जबकि श्रिमक ट्रेनों में से कुल 80 गाडि़यां उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलाई गई हैं. उत्तर प्रदेश के लिए 1301 और बिहार के लिए 973  रेलगाड़ियां चलाई गई हैं. उत्तर प्रदेश में लखनऊ, उन्नाव, गोरखपुर आदि स्टेशनों के लिए तथा बिहार में पटना तथा उसके आसपास के लिए रेलगाडि़यों को चलाया गया है. इन सभी रेलगाडि़यों का रूट लगभग एक ही है.

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?