लाइव न्यूज़ :

रेलवे बोर्ड ने रेल भवन के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च रेलवे बोर्ड ने यहां स्थित अपने मुख्यालय के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है जो सेंट्रल विस्टा परियोजना ‘‘सौंदर्यीकरण’’ पर आधारित है।

हालांकि लुटियंस दिल्ली में स्थित रेल भवन की किस्मत अभी अनिश्चित है क्योंकि 20,000 करोड़ रुपये के पुनर्विकास अभियान के लिए परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।

केंद्रीय आवास एवं नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले सप्ताह राज्यसभा को सूचित किया था कि महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत अभी आधुनिकीकरण या ध्वस्त की जाने वाली इमारतों की संख्या को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

केंद्र की इस पुनर्विकास परियोजना में त्रिभुजाकार शैली का एक नया संसद भवन, एक संयुक्त केंद्रीय सचिवालय और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ को नया रूप देने की योजना शामिल है।

रेलवे बोर्ड ने रेल भवन को नया रूप देने के लिए अपनी अवसंरचना इकाई रेल विकास निगम लिमिटेड को 22 मार्च को मंजूरी दे दी।

बोर्ड ने अपने पत्र में इमारत के लिए विकल्प दिए हैं और रेल विकास निगम लिमिटेड को रेल भवन के नवीनीकरण के लिए दो विभिन्न योजनाओं के साथ आने को कहा है।

इसमें चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण के लिए अनुमानित लागत और समयसीमा तथा अनुमानित लागत एवं एक साथ ही नवीनीकरण करने तथा कार्य पूरा होने तक रेल भवन का वैकल्पिक प्रबंध करने या फिर भवन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की संभावना तलाशने जैसे विकल्प शामिल हैं।

सपंर्क किए जाने पर रेल अधिकारियों ने इस तरह की मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित