लाइव न्यूज़ :

रिफंड के लिए दर-दर भटक रहे रेलयात्री, इतवारी से भेजा नागपुर स्टेशन पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 16:02 IST

इतवारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों को रकम उपलब्ध न होने का कारण बताकर नागपुर स्टेशन पर जाने के लिए कहा गया.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के पास रकम उपलब्ध न होने का कारण बताकर यात्रियों को अन्य रेलवे स्टेशन पर भेजा जा रहा है. नागपुर स्टेशन पर भी उन्हें रिफंड की रकम नहीं मिली. आधे घंटे बाद दूसरे काउंटर पर उन्हें रकम दी गई. इतवारी निवासी राकेश चड्ढा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि 27 मार्च को उन्होंने नागपुर अमृतसर ट्रेन की टिकट ली थी.

नागपुर: कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से अनेक रेल यात्री अपनी टिकट रद्द करा रहे हैं. लेकिन टिकट की रकम वापस (रिफंड) लेते समय उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

रेलवे के पास रकम उपलब्ध न होने का कारण बताकर यात्रियों को अन्य रेलवे स्टेशन पर भेजा जा रहा है. इससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इतवारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों को रकम उपलब्ध न होने का कारण बताकर नागपुर स्टेशन पर जाने के लिए कहा गया.

नागपुर स्टेशन पर भी उन्हें रिफंड की रकम नहीं मिली. आधे घंटे बाद दूसरे काउंटर पर उन्हें रकम दी गई. इस बारे में भारतीय यात्री केंद्र के महासचिव बसंत कुमार शुक्ला ने कहा कि टिकट का रिफंड देने के लिए यात्रियों को अन्य स्टेशन पर भेजना अनुचित है. वहीं, इतवारी निवासी राकेश चड्ढा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि 27 मार्च को उन्होंने नागपुर अमृतसर ट्रेन की टिकट ली थी.

इसकी कीमत 12 हजार रुपए हुई. लेकिन कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने से उन्होंने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया और जब वे इतवारी स्टेशन पर टिकट रद्द कराने के लिए गए तो उन्हें यहां एक घंटे तक रुकने के बाद भी रकम नहीं मिली. उलट उन्हें नागपुर स्टेशन पर जाने की सलाह दी गई. यहां भी आधे घंटे तक राह देखने के बाद उन्हें टिकट का रिफंड मिला.

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?