लाइव न्यूज़ :

बिहार के एक साथ 58 जेलों में हुई छापेमारी, नशे के सामान समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2018 20:46 IST

यह छापेमारी मुख्य सचिव के आदेश के बाद आज सुबह एक साथ की गई।

Open in App

पटना,7 अक्टूबर: बिहार के सभी 58 जेलों में आज एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कई जेलों से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा तो कई जेलों से बडे पैमाने पर आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। यह छापेमारी मुख्य सचिव के आदेश के बाद आज सुबह एक साथ की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका और छपरा में मोबाइल, सिम, गांजा मिला, छपरा मंडल कारा से दो मोबाइल और एक सिम समेत कुछ गांजा का पुडिया मिला इसके अलावा नवादा और बेगूसराय में मोबाइल, चाकू चिलम, नवादा मंडल कारा में छापामारी के दौरान मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले।

बेगूसराय मंडल कारा और सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मधुबनी, बेतिया मंडल कारा, मधुबनी मंडल कारा, झंझारपुर, भागलपुर में भी छापेमारी की कार्रवाई हुई। इस दौरान जिस जेल से आपत्तिजनक सामान मिले वहां संबधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है। हाल के दिनों में राज्य में बढी आपराधिक घटनाओं को लेकर इस छापेमारी को अहम माना जा रहा है। 

बिहार में अपराधियों और अपराध की कई वारदातों का जेल कनेक्शन हमेशा से सामने आते रहा है। जेल आईजी के मुताबिक, पर्व त्योहारों और कुछ राज्यों में हुई चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद सतर्कता को लेकर छापेमारी की गई है। जेलों में अचानक हुई छापेमारी से कैदियों के बीच हडकंप मच गया। कई जेलों से मोबाइल फोन, चिलम, गांजा, चाकू समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। यहां बता दें कि पिछले माह भी राज्य की कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गई थी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?