लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने अजित सिंह के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

अजित सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजित सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जयंत चौधरी व रालोद साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ किसानों के हमदर्द और धरती पुत्र, चौधरी अजित सिंह के देहांत की दुःखद ख़बर से मन अति व्यथित है। किसान की आवाज़ को देश में आज भारी क्षति हुई है। खेतिहर के हर संघर्ष में साथ निभाने वाले अनथक योद्धा सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि! ईश्वर जयंत चौधरी को यह दुख सहन करने की हिम्मत दे।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों, समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई