लाइव न्यूज़ :

राहुल, अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:02 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘अशोक गहलोत जी के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गहलोत के जल्द सेहमतमंद होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’ गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। डाक्टरों के अनुसार वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें दो तीन दिन पूर्ण आराम की सलाह दी गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सुधीर भंडारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही सामान्य कामकाज करने लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?