लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने पूछा- राजस्थान में जुनैद, नासिर कैसे मारे गए? राहुल के बयान पर AIMIM प्रमुख का पलटवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2023 15:49 IST

अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज भारत में मुस्लिमों के साथ जो हो रहा है वहीं, 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था। राहुल के बयान से नाराजगी जताते हुए ओवैसी ने पूछा कि राजस्थान में जुनैद नासिर कैसे मारे गए?

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दलितों, मुसलमानों पर दिया बयानएआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राहुल पर भड़के कहा- उनकी सरकार के दौरान ही मुसलमानों के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जिस तरह मुसलमानों पर हमला हो रहा है और वह जो महसूस कर रहे हैं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि सिख, ईसाई, दलित, आदिवासी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि आज भारत में मुस्लिमों के साथ जो हो रहा है वहीं, 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था। 

राहुल के बयान पर बीजेपी तो भड़की ही है। अब एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी राहुल गांधी के मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शाषित राज्यों में भी मुसलमानों के साथ वैसा ही बर्ताव होता है जैसा कि बीजेपी शाषित राज्यों में। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "राहुल गांधी का जवाब गैर वाजिब है। आपसे मुसलमान के बारे में पूछा गया और आप दलित की बात करते हैं। उनकी सरकार के दौरान ही मुसलमानों के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं। सिक्खों के खून से होली खेली गई, राजस्थान में जुनैद नासिर कैसे मारे गए, छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है और धर्म संसद होता है।" 

बता दें कि राहुल गांधी ने ये भी कहा कि  भारत में फैलती नफरत के पीछे कुछ सीमित लोग हैं। ये लोग कुछ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। यही लोग मीडिया को भी कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा नहीं है, पर जितने हैं सब पैसों का उपयोग कर रहे हैं। 

वहीं एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजधानी दिल्ली में जारी पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने कह दिया कि उनके पास सबूत नहीं हैं। जब सीएए का विरोध हो रहा था, जब शाहीन बाग हो रहा था तब सब लोग बैठकर तमाशा देख रहे थे। जब किसानों का आंदोलन हो रहा था तब सब लोग बैठकर तमाशा देख रहे थे। अब देखिए क्या हो रहा है। सरकार की महिला मंत्री खामोश बैठी हैं। पहलवानों के मामले पर अब दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को ही बताना होगा।" 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधीकांग्रेसराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप