लाइव न्यूज़ :

वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तुषार वेल्लापल्ली दुबई से गिरफ्तार, ये है उन पर आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2019 12:51 IST

वायनाड लोकसभा सीटः तुषार वेल्लापल्ली पिछले 10 सालों से वेल्लापल्ली दुबई में एक कंपनी चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तुषार वेल्लापल्ली को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। वेल्लापल्ली राजनीतिक पार्टी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के प्रमुख हैं और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तुषार वेल्लापल्ली को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी एक धोखाधड़ी मामले में हुई है। वेल्लापल्ली राजनीतिक पार्टी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के प्रमुख हैं और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है।

खबरों के मुताबिक, तुषार वेल्लापल्ली की गिरफ्तारी के संबंध में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्यमंत्री ने लिखा है, 'मैं वेल्लापल्ली की भलाई और स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त करता हूं। कानून की सीमा के भीतर हर संभव मदद उन्हें उपलब्ध कराई जानी चाहिए।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 10 सालों से वेल्लापल्ली दुबई में एक कंपनी चला रहे हैं। कंपनी घाटे में चली गई और उप-ठेकेदारों ने नुकसान की भरपाई की मांग की। कंपनी की ओर से मुआवजे के रूप में एक चेक 8 मिलियन दिरहम का दिया गया, जोकि बाउंस हो गया। इसके बाद तुषार बुधवार को जैसे ही दुबई पहुंचे वैसे ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तुषार वेल्लापल्ली के करीबियों की मानें तो इस मामले में दुबई में रहने वाले प्रमुख मलयाली लोगों ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी और वेल्लापल्ली के बीच में टक्कर थी। राहुल गांधी को 12 लाख से अधिक वोट मिले थे, जबकि वेल्लापल्ली केवल 78,816 वोट पाने में सफल रहे। उन्हें राहुल ने एक बड़े अंतर से हराया था।

टॅग्स :केरलवायनाड लोकसभा सीटदुबईकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर