लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी अंबाला में ट्रक की सवारी करते आए नजर, ड्राइवरों से भी की बात...तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2023 11:14 IST

राहुल गांधी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे ट्रक से सवारी करते नजर आए। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी।

Open in App

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा और बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटी की सवारी के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब ट्रक की सवारी करते नजर आए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने सोमवार रात दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के बीच हरियाणा के अंबाला में ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की और इसमें बैठकर सवारी भी की। ट्रक ड्राइवरों के साथ राहुल गांधी की ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा राहुल गांधी ने ट्रक चालकों के साथ बैठ उनकी समस्या सुनी। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। सुप्रीया श्रीनेता ने लिखा, 'अलग ही शख़्स हैं - राहुल गांधी। आज वो इस देश में आम जनता और सरकार के बीच में बढ़ती खाई को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिर इस गर्मी में रात भर ट्रक चालकों के साथ बैठ उनकी समस्या सुनना या ट्रक में सफ़र करना ही क्यों ना हो ऐसे ही थोड़े ही लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जग गई है!'

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी शिमला जा रहे हैं, जहां प्रियंका गांधी भी अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। राहुल गांधी बाद में एक गुरुद्वारे में भी नजर आए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जनवरी में खत्म हुई थी। इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की थी। वह पिछले कुछ महीनों से लगातार देश के लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हाल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते नजर आए थे।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील