लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस की राजनीति, थूको और भागो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2018 18:46 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से सरकार बनाने को लेकर शुरू हुआ घमासान आज थम गया है। आज विधानसभा में बी एस येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण के पहले ही भाषण देते हुए इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से सरकार बनाने को लेकर शुरू हुआ घमासान आज थम गया है। आज विधानसभा में बी एस येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण के पहले ही भाषण देते हुए इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने राज्यपाल को अपना  इस्तीफा सौंप दिया है, इसके साथ ही कर्नाटक के 'नाटक' का अंत हो गया। बी एस येदियुरप्पा ढाई दिन के लिए सीएम बने। इस इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस करके कहा है कि बीजेपी देश की हर चीज पर आक्रमण कर रही है, बीजेपी मीडिया पर भी हमला कर रही है। लेकिन सौभाग्य की बात है कि कुछ पत्रकार बीजेपी से डर नहीं रहे हैं । ऐसे में उने बयानों का बीजेपी ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर नेता ने कहा है कि येदियुरप्पा ने उच्च लोकतांत्रिक परंपरा का पालन किया है। 

चुनावों में बीजेपी की जीत हुई और कांग्रेस की बुरी हार हुई है। उन्होंने कहा है कि  कांग्रेस और जेडीएस में चुनावों के दौरान लड़ाई हुई, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम देवगौड़ा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को दबाने का कार्य कांग्रेस ने किया, आपातकाल में क्या हुआ सब जानते हैं। ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा है कि जीतने पर ईवीएम अच्छा हो जाता है, नहीं तो ईवीएम भी बुरा है। इ्तना ही नहीं राज्यपाल कांग्रेस के हिसाब से चले तो अच्छे, नहीं तो बुरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तो थूको और भागो वाली है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के अलावा और कोई काम नहीं करती है।2G, CWG, जीजा जी स्कैम कांग्रेस के राज में हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार को जीत मानकर जश्न मनाती है।

राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे तौर पर विधायकों को खरीदने की कोशिश की। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं लेकिन वो सीधे भ्रष्टाचार में शामिल हैं। मैं कर्नाटक की जनता, एचडी देवगौड़ा और जेडीएस का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र पर आक्रमण को रोक दिया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए