लाइव न्यूज़ :

केरलः वायनाड के स्कूल में सांप के डसने से बच्ची की हुई मौत, राहुल गांधी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- परिजनों को दें मुआवजा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2019 19:26 IST

केरलः वायनाड में सांप के डसने से पांचवीं में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी स्थित स्कूल में एक कक्षा के भीतर सांप के डसने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। लापरवाही बरतने के लिए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

केरल के वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी स्थित स्कूल में एक कक्षा के भीतर सांप के डसने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सीएम से मासूम छात्री के परिजनों के लिए मुआवजा देने की अनुोरध किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सांप के डसने से पांचवीं में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से मृतक बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने का अनुरोध किया है।  आपको बता दें कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी है। सरकारी व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने बताया कि पांचवी कक्षा की छात्रा शहला को घटना के एक घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं, लापरवाही बरतने के लिए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। घटना बुधवार को हुई। 

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि शिक्षकों ने शुरू में उन्हें बताया कि कील या पत्थर लग जाने के कारण चोट लगी है। इस संबंध में टीचर पूछा गया कि इसे डॉक्टर के पास क्यों नहीं ले जाया गया है? लगभग एक घंटे के बाद देखा कि उसके पैर नीले हो गए। इसके बाद बच्ची के पिता स्कूल पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसपिनाराई विजयनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल