लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे इंफाल से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 27, 2023 11:28 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता के बाद एक बार फिर पूर्व से पश्चिम तक 'भारत न्याय यात्रा' करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम तक करने जा रहे हैं 'भारत न्याय यात्रा' राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को इम्फाल से मुंबई के लिए शुरू होगी, जो 20 मार्च को समाप्त होगीभारत न्याय यात्रा में राहुल गांधी कुल मिलाकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता के बाद एक बार फिर पूर्व से पश्चिम तक यात्रा पर निकलेंगे। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के 'भारत न्याय यात्रा' की घोषणा करते हुए बताया कि राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इम्फाल से मुंबई के लिए यात्रा शुरू करेंगे, जो 20 मार्च को संपन्न होगी।

इस यात्रा में राहुल गांधी के युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर मौजूद लोगों से बातचीत करने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भारत न्याय यात्रा में राहुल गांधी कुल मिलाकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

इस यात्रा में कांग्रेस नेता कुल मिलाकर 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेंगे।

इस संबंध में बात करते हुए कांग्रेस संगठन के सचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक शुरू होगी। राहुल गांधी के पास पहले से भारत जोड़ो यात्रा का शानदार अनुभव है। इस यात्रा में भी वो लोगों से बातचीत करेंगे और महिलाओं के साथ-साथ हाशिए पर रहने वाले लोगों के साथ अपना सफर पूरा करेंगे। इस बार राहुल की यात्रा बस द्वारा की जाएगी और मार्ग के कुछ हिस्सों में वो पदयात्रा भी करेंगे।"

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा, "21 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राय दी कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति की इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी सहमत हुए।"

राहुल गांधी की इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान भी तेज होने की उम्मीद है। जिन राज्यों से यात्रा गुजरने की उम्मीद है, उनमें से कुछ राज्यों में वर्तमान में उन पार्टियों का शासन है जो विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह पार्टियां भी राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल होती हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। वह यात्रा 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने और 130 दिनों से अधिक चलने के बाद 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसKC VenugopalमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?