लाइव न्यूज़ :

शहीदों के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं से 2 मिनट का मौन रखने का आह्वान

By भाषा | Updated: June 19, 2020 02:22 IST

सोमवार रात (15 जून) पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र लिखकर सारे कार्यकर्ताओं को जानकारी दी है कि गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। 

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की इच्छानुसार पार्टी आलाकमान ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को निर्देशित किया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी केक नहीं काटें और नारेबाजी नहीं करें।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायक दल के नेताओं, पार्टी के मोर्चा संगठनों एवं विभागों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को नेता एवं कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें।

इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को राहुल गांधी 50 साल हो जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं