लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल का बदल गया बायो, खुद को बताया सांसद और कांग्रेस का सदस्य

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 3, 2019 17:31 IST

राहुल गांधी के ट्वीटर हैंडल का बायो बदल गया है। उनके बायो में अब अंग्रेजी में लिखा दिखाई दे रहा है, ''दिस इज द ऑफिशियल अकाउंट ऑफ राहुल गांधी, मेंबर ऑफ द इंडियन नेशनल कांग्रेस, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का बायो बदल गया है।ट्विटर बायो में राहुल गांधी ने खुद को कांग्रेस का सदस्य और सांसद बताया है।

राहुल गांधी के ट्वीटर हैंडल का बायो बदल गया है। उनके बायो में अब अंग्रेजी में लिखा दिखाई दे रहा है, ''दिस इज द ऑफिशियल अकाउंट ऑफ राहुल गांधी, मेंबर ऑफ द इंडियन नेशनल कांग्रेस, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट। इससे पहले उनके उनके ट्वीटर हैंडल पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस' लिखा था।

बता दें कि बुधवार (3 जुलाई) को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये खुला खत ट्वीट किया। राहुल गांधी ने बीती 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौंपा था लेकिन कांग्रेस की सर्वोच्च सीडब्ल्यूसी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।  

राहुल गांधी ने अपने खुले खत की दो लाइनें ट्वीट भी ट्वीट में लिखीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसके मूल्यों और आदर्शों ने हमारे सुंदर देश की जीवनदायनी के तौर पर सेवा की। मैं देश और मेरे संगठन के जबरदस्त आभार और प्यार के कर्ज का ऋणी हूं।'' 

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से लिया गया स्क्रीनशॉट।

अपने खुले खत में राहुल गांधी ने लिखा, ''कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, मैं 2019 में मिली हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के बेहतर भविष्य के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।''

राहुल गांधी ने पार्टी की हार के लिए कुछ लोगों को जवाबदेह बनाने की बात भी खुले खत में कही है। उन्होंने लिखा है, ''पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है और कई लोगों को 2019 की विफलता के लिए जवाबदेह बनाना होगा। पार्टी अध्यक्ष के रूप में मेरी अपनी जिम्मेदारी को अनदेखा करके दूसरों को जवाबदेह ठहराना अन्याय होगा।'

अपने खत में राहुल गांधी ने यह भी लिखा है, ''मेरा संघर्ष कभी भी राजनीतिक सत्ता के लिए साधारण लड़ाई नहीं रहा। मुझे भाजपा के प्रति कोई घृणा या क्रोध नहीं है, लेकिन मेरे शरीर में मौजूद रक्त की हर बून्द सहज रूप से भारत के उनके विचार का प्रतिरोध करती है। यह प्रतिरोध इसलिए पैदा होता है क्योंकि मेरे होने की अनुमति एक भारतीय विचार से मिलती है और जो हमेशा उनके साथ सीधे टकराव में रहा है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह हजारों वर्षों से हमारी धरती पर छाई हुई है। जहां वे मतभेद देखते हैं, मैं समानता देखता हूं। जहां वे घृणा देखते हैं, मैं प्रेम देखता हूं। जहां वे डरते हैं, मैं गले लगाता हूं।''

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससोनिया गाँधीसीडब्ल्यूसीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह