जन्मदिन पर उड़ी राहुल गांधी की खिल्ली, ट्रॉल ने कहा- आपसे पहले मैं खुद को सबसे बेवकूफ समझता था

By खबरीलाल जनार्दन | Published: June 19, 2018 01:33 PM2018-06-19T13:33:27+5:302018-06-19T13:42:07+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है।

Rahul Gandhi trolled on social media on his birthday | जन्मदिन पर उड़ी राहुल गांधी की खिल्ली, ट्रॉल ने कहा- आपसे पहले मैं खुद को सबसे बेवकूफ समझता था

जन्मदिन पर उड़ी राहुल गांधी की खिल्ली, ट्रॉल ने कहा- आपसे पहले मैं खुद को सबसे बेवकूफ समझता था

नई दिल्ली, 19 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। ट्रोलर्स ने एक बार फिर से उनकी पूरी छवि पर निशाना साधते हुए उन्हें इंटरटेनर बताया। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। वे कांग्रेस के पतन के लिए इकलौते जिम्मेदार हैं। उन्हीं के चलते कांग्रेस की यह हालत हुई है। जबकि कुछ ट्विटरबाज यह भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी के उदय से पहले वह खुद को सबसे बड़े वेबकूफ मानते थे। लेकिन जबसे राहुल गांधी का उदय हुआ वे खुद को बेवकूफ मानना बंद कर दिए।





इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलकर बधाई दी।

बर्थडे स्पेशल: राहुल गांधी के बचपन से लेकर जवानी तक, कुछ दुर्लभ तस्वीरें

राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी बधाई स्वीकार की।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी के महासचिव, स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य, पार्टी के सांसद, राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता आज सुबह ही 10 जनपथ पहुंच गये।

राहुल गांधी ने स्वीकारा था- स्पेनिश लड़की थी उनकी गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं की शादी

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा, 'हमारे नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। हमारी कामना है कि उनका संकल्प , प्रतिबद्धता और विनम्रता कांग्रेस को सत्य, न्याय और समता के लिए हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करती रहे।' राहुल गांधी आज 48 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी।

(भाषा के इनपुट से)

Web Title: Rahul Gandhi trolled on social media on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे