लाइव न्यूज़ :

बार-बार किस 'सीक्रेट यात्रा' पर विदेश जाते हैं राहुल गांधी?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 28, 2018 15:53 IST

राहुल गांधी को इसका पहले से ही अंदेशा था कि उनके बाहर जाने और देश का नाम ना बताने पर ऐसी चर्चाएं उड़ेंगी।

Open in App

ब‌र्थडे हो, नये साल का जश्न हो या फिर लंबे चुनावी कार्यक्रमों में उलझने के बाद थोड़े आराम के दिन, राहुल गांधी किसी गुप्त विदेशी यात्रा पर चले जाते हैं। इस दौरान वे दुनिया के किस देश में जाते हैं आमतौर पर इसका खुलासा नहीं करते। उनकी ऐसी सारी यात्राओं को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया में हल्ला मच गया है, जब उन्होंने बीते कल एक बार फिर से इसी तरह की यात्रा के बारे में ट्वीट किया। 

रविवार (27 फरवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, कुछ समय के लिए भारत से बाहर रहूंगा, सोनिया जी के साथ। उनके वार्षिक स्वास्‍थ्य जांच के लिए। मेरे भाजपाई सोशल मीडिया आर्मी के दोस्तों इस पर ज्यादा काम मत करना। मैं जल्द लौट आऊंगा।

लेकिन उनके कहने के बाद भी ट्रोलर्स माने नहीं। शुरुआती दौर के ट्रोल में उनसे बड़े राजनैतिक और नैतिक सवाल पूछे जा रहे थे। जैसे कि साठ सालों के शासनकाल में क्या कांग्रेस एक ऐसा अस्पताल नहीं बनवा पाई जो राहुल को हर साल उनके हेल्‍थ चेकअप के लिए विदेश जाना पड़ता है।

लेकिन बाद में ट्रोलर अपने पसंदीदा विषय पर आ गए, आखिर राहुल बार-बार ऐसे किस देश में जाते हैं जिसका नाम नहीं बताया जा सकता। इसके बाद फिर देखते-देखते लोग विरोनिका का जिक्र ले आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राहुल गांधी की साल की 12वीं विदेश यात्रा है। उनके विदेश यात्रा की शुरुआत नये साल के जश्न के लिए विदेश जाने से हुई थी।

खुद राहुल गांधी ने विदेश जाने की पुष्टि की थी। लेकिन वे किस देश गए थे, इसकी जानकारी नहीं जाहिर की गई। इससे पहले वे अपने जन्मदिन के मौके पर भी देश से बाहर थे। लेकिन किस देश में यह नहीं बताया गया। इस बार भी उन्होंने खुद के देश से बाहर जाने की बात बताई लेकिन किस देश जा रहे हैं, यह नहीं बताया।

तब राहुल ने ट्विटर पर लिखा, 'कुछ दिनों के लिए देश से बाहर जा रहा हूं। कल मुझसे मुलाकात करने और शुभकामना देने वालों का फिर से धन्यवाद। आपके स्नेह के लिए आभार।'

सोशल मीडिया में फिर जागा विरोनिका का भूत

सोशल मीडिया में राहुल गांधी की दोस्ती एक विरोनिका नाम की महिला से बताई जाती है। असल में कुछ साल पहले दिल्ली में कांग्रेस के एक नेता ने पत्रकारों से निजी बातचीत में दावा किया था कि वेरोनिका से उनकी शादी होने वाली है। इसी कुछ दिन बाद बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक कागजात पेश किया जिसमें राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिकता रखने की बात थी।

सुब्रामण्यम स्वामी का दावा था कि कई कंपनियों के कागजातों में राहुल गांधी ने खुद को एक ब्र‌िटिश नागरिक बताया है। इसी के बाद यह चर्चा आम हुई कि राहुल की महिला मित्र विरोनिका एक ब्रिटिश लड़की हैं, जो वहां कुछ कारोबार चलाती हैं। जिसमें राहुल गांधी भी सहयोगी हैं। लेकिन सोनिया शुरुआती दौर में इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाह रही थीं।

संभवतः राहुल गांधी को इसका पहले से ही अंदेशा था कि उनके बाहर जाने और देश का नाम ना बताने पर ऐसी चर्चाएं उड़ेंगी। इसलिए उन्होंने पहले साफ किया कि बीजेपी की ट्रोल आर्मी उनका पीछा ना करे।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील