लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की समय सीमा को लेकर मोदी सरकार पर कसा तंज, बताया- लापता रीढ़ का क्लासिक मामला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 17:40 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने तीन लाइनों की तुकबंदी के जरिये अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कोविड वैक्सीनेशन की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये मोदी सरकार पर तंज कसा है और इसे लापता रीढ का क्लासिक मामला बताया। सरकार ने कहा था कि वैक्सीनेशन को पूरा करने के लिए निश्चित समय सीमा का संकेत नहीं दिया जा सकता है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने तीन लाइनों की तुकबंदी के जरिये अपनी बात रखी है। जिसमें उन्होंने इस मामले को 'लापता रीढ़ का क्लासिक मामला' बताया है। 

कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर संसद में केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर के एक रिपोर्ट साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, 'लोगों का जीवन लाइन पर है, भारत सरकार ने कोई समयसीमा नहीं मानी है, रीढ़ की हड्डी के लापता होने का क्लासिक मामला है।'

मोदी सरकार ने लोकसभा में कहा था

राहुल गांधी की टिप्पणी मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में दिए गए एक जवाब के बाद में आई है, जिसमें कहा गया था कि महामारी की गतिशील और विकसित प्रकृति को देखते हुए टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए अब कोई निश्चित समय सीमा का संकेत नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से उम्मीद जताई गई थी कि दिसंबर तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

वैक्सीनेशन की गति दुनिया में सबसे ज्यादा

हालांकि केंद्र सरकार ने कहा था कि कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में है। बता दें कि इसी साल मई में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि साल 2021 के आखिर से पहले ही देश में टीकाकरण पूरा हो जाएगा। 

42 करोड़ से ज्यादा दी गई खुराक

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,32,159 हो गई है। वहीं देश में कोरोना से 546 लोगों की मौत हो गई है। जबकि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है और यह घटकर 4,08,977 हो गई। दूसरी ओर, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 42.78 करोड़ खुराक दी गई है।  

 

टॅग्स :राहुल गांधीमोदी सरकारकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे