लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए सावरकर का नाम लेते हैं, उद्धव ठाकरे ने 2019 में कहा था उन्हें जूतों से...", वीडी सावरकर के पोते ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2024 10:01 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडी सावरकर के खिलाफ दिये बयानों पर हमला करते हुए उनके पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि वो 'राजनीतिक लाभ' के लिए बार-बार सावरकर का अपमान कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गई टिप्पणी पर उनके पोते ने दी बेहद कड़ी प्रतिक्रियाउन्होंने कहा कि सावरकर को बार-बार अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही हैराहुल अपने 'राजनीतिक लाभ' के लिए दिवंगत सावरकर का बार-बार अपमान कर रहे हैं

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ दिये बयानों पर निशाना साधते हुए उनके पोते रंजीत सावरकर ने बीते रविवार को कहा कि राहुल अपने 'राजनीतिक लाभ' के लिए दिवंगत सावरकर का बार-बार अपमान कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वीडी सावरकर के पोते ने कहा, "सावरकर को बार-बार अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। मुझे याद है कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सावरकर का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को जूतों से पीटा जाना चाहिए।”

रंजीत सावरकर ने कहा, "हालांकि,उसके बाद भी राहुल गांधी ने और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं द्वारा मेरे दादा के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करना जारी रखा है। लेकिन राहुल के पहले दिये बयानों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में पहले ही देखी जा चुकी है। उनके बयान के बाद राज्य के लोगों का आक्रोश दिखा रहे हैं महाराष्ट्र में कांग्रेस का विरोध बढ़ रहा है।''

इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह है कि वही उद्धव ठाकरे, जिन्होंने राहुल गांधी के 2019 में दिये बयान का विरोध किया था। अब उन्हीं की शिवसेना (यूबीटी) इंडिया ब्लॉक में एक प्रमुख भागीदार है।

राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में सावरकर को दोबारा अपमानित करने के मुद्दे पर उनके पोते ने कहा, "सावरकर जी के बारे में राहुल की मानसिकता अभी तक नहीं बदली है। आज भी, वह उन्हें नकारात्मक रूप से देखते हैं।"

इसके साथ रंजीत सावरकर ने उद्धव गुट पर कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल द्वारा सावरकर के खिलाफ लगातार अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के बावजूद उद्धव ठाकरे आज उनके साथ खड़े हैं, जिन्होंने 2019 में कहा था कि राहुल गांधी को जूतों से पीटा जाना चाहिए।”

यह कहते हुए कि सावरकर के खिलाफ की गई राहुल गांधी की विवादित टिप्पणियां आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं, सावरकर के पोते ने कहा, "राजनीति के लिए सावरकर जी का अपमान करना गलत है और लोग करारा जवाब देंगे।"

टॅग्स :राहुल गांधीVeer Savarkarउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?