लाइव न्यूज़ :

पहली बार बेटे राहुल पर खुलकर बोली मां सोनिया, 'मेरे बेटे को उस भयंकर शख्स ने निडर बना दिया'

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2017 12:49 IST

राहुल गांधी ने आज अपनी मां सोनिया गांधी की जगह ली है।

Open in App

सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और मोदी पर पहली बार खुलकर बोली हैं। उन्होंने कहा "मैं राहुल को अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं, बधाई और आशीर्वाद देती हूं। आज मैं आखिरी बार कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर संबोधित कर रही हूं। आपके सामने अब एक नया दौर है। अब आप सबको एक नई शुरुआत करनी है।

उन्होंने कहा  "20 साल पहले जब आपने मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना और मैं इसी तरह संबोधित करने के लिए खड़ी थी। मुझे घबराहट थी कि कैसे इस संगठन को संभालूंगी। तब मेरे सामने एक कठिन कर्तव्य था। तब तक मेरा राजनीति से बहुत वास्ता नहीं पड़ा था।''

इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा "मैं जिस परिवार में शादी होकर आई, वह क्रांतिकारी परिवार था। उस परिवार का एक-एक सदस्य जेल जा सकता था। देश ही उनका जीवन था। इंदिराजी से मैंने काफी कुछ सीखा। इंदिराजी की मौत के बाद मुझे लगा जैसे मुझसे मेरी मां छिन गई हो।''

 

थोड़ी देर चुप रहकर सोनिया बोलीं "मैं अपने बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहती थी। इंदिराजी के बाद मेरे पति राजीव ने जिम्मेदारी को समझा, प्रधानमंत्री पद संभाला। पूरे देश की समस्याओं को जाना। इंदिराजी की हत्या के 7 साल बाद फिर मेरे पति की हत्या कर दी गई और मेरा सहारा छीन लिया गया।''

 

सोनिया गांधी ने कहा की हमने 10 सालों तक एक जिम्मेदार सरकार दी जिसका नेतृत्व डॉ मनमोहन सिंह ने पूरी ईमानदारी से किया। उन्होंने कहा कि हम 2014 से विपक्ष में हैं। हमारे सामने चुनौती है। हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला किया है। लेकिन हम डरने वाले नही हैं। हम संघर्ष जारी रहेगा। सत्ता, शोहरत और स्वार्थ हमारा मकसद नहीं है। इस देश के मूल्यों की रक्षा करना हमारा मकसद है। 

 

राहुल को लेकर सोनिया ने कहा की यह मेरा बेटा है और इसलिए तारीफ करना उचित होगा किन्तु राजनीति में आने पर उसने एक ऐसे भयंकर शख्स का सामना किया जिससे वह निडर बन गया है।   

बता दें कि सोनिया गांधी ने मार्च 1998 में पार्टी के अध्यक्ष पद को ग्रहण किया था। वह 19 साल अध्यक्ष रहीं। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील