लाइव न्यूज़ :

'जब तक युवाओं को नहीं मिलेगा न्याय ये...', अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2022 17:57 IST

सेना में अल्पकालिक भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह अपने 'मित्रों' को 'दौलतवीर' बना रहे हैं।ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने 'अग्निपथ' योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हो।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सेना में भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना को लेकर निशाना साधा। यही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह अपने 'मित्रों' को 'दौलतवीर' बना रहे हैं, जबकि युवाओं को चार साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री अपने 'मित्रों' को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर 'दौलतवीर' और युवाओं को सिर्फ 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं। आज देश भर में कांग्रेस पार्टी 'अग्निपथ' के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है। जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, ये सत्याग्रह नहीं रुकेगा।" बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने 'अग्निपथ' योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हो।

इससे पहले गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना को देश और सेना के साथ मोदी सरकार का नया धोखा करार देते हुए दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना को वापस लेना पड़ेगा। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "चीन की सेना हमारे हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है। प्रधानमंत्री जी, सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने में है लेकिन आप एक 'नए धोखे' से सेना को कमजोर कर रहे हैं। देश के भविष्य को बचाने के इस आंदोलन में हम युवाओं के साथ हैं। मैं फिर कह रहा हूं, आपको 'अग्निपथ' वापस लेना ही होगा।" 

गौरतलब है कि 14 जून को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवाओं को चार वर्ष के अनुबंध के आधार पर सेना में भर्ती किए जाने का प्रावधान है। चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद उनमें से 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा। वर्ष 2022 के लिए आवेदकों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो