लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा- अहंकार और तानाशाही पर होगी सत्य की जीत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2022 15:58 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जीएसटी पर चर्चा करो सदन स्थगित हो जाता है। इसी तरह जब एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो तो भी सदन स्थगित हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर मूल्य वृद्धि और जीएसटी जैसे मुद्दों पर बहस की मांग की है।राहुल गांधी ने उस दिन केंद्र पर निशाना साधा जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुईं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद में मुद्रास्फीति और "एजेंसियों के दुरुपयोग" जैसे मुद्दों पर चर्चा करने की कथित कमी को लेकर सरकार पर हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "तानाशाही पर सच्चाई की जीत होगी"। उनका हमला उस दिन हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।

गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जीएसटी पर चर्चा करो- सदन स्थगित। महंगाई पर चर्चा करो- सदन स्थगित। अग्निपथ पर चर्चा करो- सदन स्थगित। एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो- सदन स्थगित। आज सरेआम, देश की जनता की आवाज दबाई जा रही है। इस अहंकार और तानाशाही पर 'सत्य' भारी पड़ेगा।" 18 जुलाई को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से राज्यसभा और लोकसभा अब तक किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में विफल रहे हैं। विपक्ष ने दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर मूल्य वृद्धि और जीएसटी जैसे मुद्दों पर बहस की मांग की है।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि और मूल्य वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की अनुमति नहीं देने के सरकार के हठ के कारण संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई क्योंकि विपक्षी दलों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध जताया और प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया।

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर के भोजन से पहले की अवधि के दौरान दो बार स्थगित कर दी गई थी क्योंकि विपक्षी सदस्यों ने कीमतों में वृद्धि और दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वृद्धि के मुद्दों पर हंगामा किया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीराज्य सभालोकसभा संसद बिलकांग्रेसजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह