कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं ने ली राहुल गांधी के संग सेल्फी, कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो शेयर कर कहा- शिव ही ब्रह्मांड हैं
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 7, 2018 11:43 AM2018-09-07T11:43:37+5:302018-09-07T15:12:15+5:30
कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त को भारत से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हुए थे। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की हैं।
नई दिल्ली, 7 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। वह जब ये यात्रा पर गए हैं सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान की ट्वीट करते फोटो भी पोस्ट की हैं। पहाड़ और झील की फोटो पोस्ट करने के बाद अब उन्होंने अपनी खुद की फोटो शेयर की है।
आज (शुक्रवार) राहुल की एक फोटो यात्रा के दौरान की सामने आई हैं। इस फोटो में वह टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं। राहुल के साथ एक शख्स और भी है, जो यात्री बताया जा रहा है। राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने खुद एक वीडियो साझा की।
Here’s the Video of @RahulGandhi at #KailashMansarovarYatra camp!
— Sadhavi Khosla (@sadhavi) September 7, 2018
Har Har Mahadev!
Bhole Baba Is with you RG! pic.twitter.com/NV8dqzROmj
राहुल ने आज एक वीडियो भी फिर से पोस्ट किया है, जो यात्रा के नजारों से भरा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि शिव ही ब्राह्मड हैं।
इस वीडियो में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने कैंप में दिख रहे हैं साथ ही उनके साथ यहां कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ खड़े हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था कि एक इंसान तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है, मैं काफी खुश हूं कि मुझे ये मौका मिला है, जो भी मैं यहां देखूंगा वह आपके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा। #KailashYatra।
Shiva is the Universe. #KailashYatrapic.twitter.com/1do7SW9eb4
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2018
राहुल ने ट्वीट के साथ मानसरोवर के पास मौजूद झील की तस्वीर साझा की था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है किमानसरोवर झील का पानी काफी शांत है, वह सिर्फ प्रदान करते हैं फिर भी कुछ नहीं खोते हैं, कोई भी यहां से पानी पी सकता है। यहां पर किसी तरह की नफरत नहीं है, यही कारण है कि हम इस पानी की पूजा करते हैं।
राहुल गांधी, 31 अगस्त को कैलाश यात्रा पर हैं। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है। इसी बीच अफवाह उड़ी कि राहुल ने यात्रा के दौरान ही नॉनवेज खाया था लेकिन कांग्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया।