लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने किया ट्वीट- दिल्ली में गठबंधन पर केजरीवाल ने लिया 'यू-टर्न', दिल्ली सीएम बोले- कौन सा U-टर्न

By विकास कुमार | Updated: April 15, 2019 18:51 IST

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में गठबंधन के लिए कांग्रेस के दरवाजे अभी भी खुले होने की बात कही है. केजरीवाल भी गठबंधन की बात पर जोर दे रहे हैं. लेकिन मामला सीटों पर जाकर ही फंसता हुआ दिख रहा है.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता था. कांग्रेस पार्टी आप को 4 सीटें गठबंधन के तहत देने के लिए तैयार थी लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया. 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं लेकिन समय बहुत तेजी से बीत रहा है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है लेकिन दोनों पार्टियां अभी एक मत होती हुई नहीं दिख रही हैं. 

उनके ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने भी  ट्वीट किया है. 

कौन सा U-टर्न?अभी तो बातचीत चल रही थीआपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है. मुझे दुःख है आप बयान बाज़ी कर रहे हैं.आज देश को मोदी-शाह के ख़तरे से बचाना अहं है. दुर्भाग्य कि आप UP और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बाँट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं.

 

इसके पहले भी अरविन्द केजरीवाल ने गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताया था. केजरीवाल हरियाणा में भी कांग्रेस से गठबंधन करना चाह रहे थे. 

अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी को दिल्ली में हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति पर बल दिया था. राहुल गांधी ने भी अपने ट्वीट में बीजेपी का जिक्र किया है.

बीते दिन मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि मोदी-शाह की जोड़ी को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है. 

 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में गठबंधन के लिए कांग्रेस के दरवाजे अभी भी खुले होने की बात कही है. केजरीवाल भी गठबंधन की बात पर जोर दे रहे हैं. लेकिन मामला सीटों पर जाकर ही फंसता हुआ दिख रहा है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालराहुल गांधीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया