लाइव न्यूज़ :

पांडवों के साथ हर धर्म के लोग थे, लेकिन उन्होंने GST, नोटबंदी लागू नहीं किया; कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2023 09:16 IST

गांधी ने आगे दावा किया कि पांडवों ने नोटबंदी और जीएसटी लागू नहीं किया क्योंकि वे तपस्वी थे। बकौल राहुल गांधी-  “क्या पांडवों ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया? क्या उन्होंने कभी ऐसा किया होगा? कभी नहीं। क्यों? क्योंकि वे तपस्वी थे और वे जानते थे कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, कृषि कानून तपस्वियों से इस जमीन की चोरी करने का एक तरीका है…।

Open in App

कुरुक्षेत्रः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में महाभारत के कौरव और पांडवों की बात की। और इसे मौजूदा सरकार और विपक्ष से जोड़कर देखा। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र वह स्थान है जहां महाभारत हुआ था। राहुल गांधी ने यहां कहा कि पांडव 'सभी धर्मों' के समर्थक थे और वे 'तपस्वी' थे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पांडवों ने नोटबंदी और जीएसटी लागू नहीं किया क्योंकि वे तपस्वी थे। लोगों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि क्या उस वक्त सभी धर्म कौन से थे।

राहुल गांधी ने कहा-  “एक ओर ये पाँच तपस्वी थे और दूसरी ओर एक भीड़-भाड़ वाला संगठन था। पांडवों के साथ सभी धर्मों के लोग थे। इस (भारत जोड़ो) यात्रा की तरह। कोई किसी से नहीं पूछता कि वह कहां से आता है। यह प्यार की दुकान है। पांडव भी अन्याय के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्होंने भी नफरत के बाजार में प्रेम की दुकान खोली थी।''

गांधी ने आगे दावा किया कि पांडवों ने नोटबंदी और जीएसटी लागू नहीं किया क्योंकि वे तपस्वी थे। बकौल राहुल गांधी-  “क्या पांडवों ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया? क्या उन्होंने कभी ऐसा किया होगा? कभी नहीं। क्यों? क्योंकि वे तपस्वी थे और वे जानते थे कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, कृषि कानून तपस्वियों से इस जमीन की चोरी करने का एक तरीका है…। (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने इन फैसलों पर दस्तखत जरूर किए, लेकिन इसके पीछे भारत के 2-3 अरबपतियों की ताकत थी, आप माने या न माने।

वीडियो में लगभग 4:20 मिनट पर गांधी जनता से पूछते हैं कि क्या पांडवों ने नोटबंदी की थी और जीएसटी लागू किया था। उन्होंने कहा कि 2-3 कारोबारी भारत में नोटबंदी और जीएसटी लेकर आए।  यह पीएम मोदी नहीं थे जिन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर हस्ताक्षर किए, बल्कि 2-3 व्यवसायियों ने हस्ताक्षर किए। आप माने या न माने।

राहुल गांधी ने आगे 'जय सिया राम' के नारे का इस्तेमाल करते हुए केंद्र और आरएसएस के खिलाफ अपना हमला जारी रखा और दावा किया कि वे 'हर हर महादेव' का जाप नहीं करते हैं। बकौल राहुल गांधी- "आरएसएस के लोग कभी भी 'हर हर महादेव' का जाप नहीं करते क्योंकि भगवान शिव 'तपस्वी' थे और ये लोग भारत की 'तपस्या' पर हमला कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा, लोग यह नहीं समझते, लेकिन जो लड़ाई उस समय थी, वही आज है। यह लड़ाई किसके बीच है? पांडव कौन थे? अर्जुन, भीम... वे तपस्या करते थे।' उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने पांडवों द्वारा इस भूमि पर नफरत फैलाने और एक निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई अपराध करने के बारे में सुना है।

राहुल गांधी ने आगे आरएसएस को कौरव की संज्ञा दी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा, वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिए और शाखा रखते हैं...। भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।''

टॅग्स :राहुल गांधीआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos