लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी के हाथ कांप रहे थे, वो बार-बार पानी...', केरल के वायनाड में बोले राहुल गांधी, बताया क्यों नहीं करते नेहरू सरनेम का इस्तेमाल

By आजाद खान | Updated: February 14, 2023 12:31 IST

केरल के वायनाड में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन वे नेहरू सरनेम क्यों नहीं इस्तेमाल करते है, इस पर बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के वायनाड में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पीएम ने मेरे सवालों का जवाब न देकर मेरे सरनेम की बातें कर लगे थे। यही नहीं कांग्रेस नेता ने लोगों को पीएम मोदी के बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान देने पर बोला है।

तिरुवनंतपुरम: सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है और उनके सवालों का जवाब भी दिया है। यही नहीं उन्होंने अपने भाषण में पीएम मोदी के बॉडी लैंग्वेज पर भी लोगों को ध्यान देने को कहा है और बोला है कि जब वे बोल रहे थे तो पीएम मोदी के हाथ कांप रहे थे। 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा उनके सरनेम के इस्तेमाल को लेकर दिए गए बयान पर भी बोला है और कहा है कि पीएम ने मेरा अपमान किया है। राहुल ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया है, बल्कि मेरे सरनेम पर सवाल उठाया है। ऐसे में मेरा अपमान करने पर उनके शब्द लोकसभा की कार्यवाही से हटाया नहीं गया है। 

'पीएम मोदी के हाथ कांप रहे थे, वो बार-बार पानी...'- राहुल गांधी

केरल के वायनाड में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा है कि जो लोग सभा में मौजूद थे, उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उस दौरान उनकी और पीएम मोदी की बॉडी लैंग्वेज कैसी थी। पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'आप सभी को बस इतना करना है, जब मैं बोल रहा था तो मेरा चेहरा देखिए। जब वो (पीएम मोदी) बोल रहे थे तो उनका चेहरा देखिए। उन्होंने कहा कि ये देखिए उन्होंने कितनी बार पानी पिया। कैसे पानी पीने के दौरान उनके हाथ कांप रहे थे और आप सब कुछ समझ जाएंगे।'

नहीं किया मैनें किसी खराब भाषा का इस्तेमाल- कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से अडानी के बारे में पूछा है। उनके और अडानी के रिश्ते के बारे में जानने की कोशिश की थी। लेकिन पीएम मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा है कि पीएम मेरे सवालों का जवाब नहीं दिए है बल्कि मैं नेहरू क्यों नहीं कहलाता इस पर बोला है। 

कांग्रेस नेता ने अपने गांधी सरनेम के इस्तेमाल पर बोलते हुए कहा है कि शायद पीएम मोदी को यह समझ नहीं आता है कि भारत में आमतौर पर सरनेम पिता का ही इस्तेमाल होता है। यही नहीं उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही विनम्र और सम्मानजनक स्वर में अपनी बात रखी है। उनके अनुसार, वे किसी को गाली नहीं दिए बल्कि कुछ तथ्य को ही केवल उठाया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील