लाइव न्यूज़ :

'गद्दार' हैं केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू?, रामदास अठावले ने कहा-सिख समाज का अपमान, राहुल गांधी का रवैया ठीक नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 13:38 IST

मुझे लगता है कि इस तरह का रवैया ठीक नहीं है और हम राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी।पूरे सिख समाज का भी अपमान है। प्रधानमंत्री ने सही आपत्ति दर्ज की है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए 'गद्दार' शब्द के इस्तेमाल पर कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है वो बहुत आपत्तिजनक है। उनको गद्दार बोलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल राज्यसभा में बताया कि यह रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान नहीं है, यह सिख समाज का अपमान है। मुझे लगता है कि इस तरह का रवैया ठीक नहीं है और हम राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हैं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही आपत्ति दर्ज की है। बिट्टू का नहीं बल्कि पूरे सिख समाज का भी अपमान है। पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं होने दी। सदन में वो प्लेकार्ड लेकर आ गए, यह इनकी सोची समझी रणनीति है। किसी सांसद को अपने क्षेत्र की बातों को उठाने का मौका नहीं मिला। प्रधानमंत्री को राज्यसभा में उत्तर देना पड़ा, यह भी पहली बार हुआ, आज से बजट पर चर्चा शुरु हो रही थी और फिर विपक्ष के लोगों ने सदन को बाधित किया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "पूरा देश उनको(विपक्ष) देख रहा है। ये लोग अपनी आने वाले चुनाव की कब्र खोद रहे हैं...देश के लोग इनसे बहुत निराश हैं...लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है। जिस मु्द्दे पर ये बात कर रहे हैं वो खोखला है...आज तक सदन के इतिहास में यह स्थिति कभी नहीं आई है..."

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "...हम लोकसभा में अपने विचार पेश करने के लिए चुनकर आते हैं लेकिन वो(विपक्ष) सदन में चिल्लाते हैं। जो काम सदन में करना चाहिए, वो यह नहीं कर रहे हैं, वो सिर्फ पोस्टर लेकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं..."

टॅग्स :Ramdas Athawaleसंसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी