लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर जम कर बरसे राहुल गांधी, अकाउंट बंद किए जाने पर बोले- ये लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 13, 2021 12:23 IST

राहुल गांधी ने  'ट्विटर का खतरनाक खेल' शीर्षक से यूट्यूब पर एक वीडियो संदेश जारी किया है. वीडियो में राहुल गांधी ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करें, यह एक राजनेता होने के नाते मुझे मंजूर नहीं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने 'ट्विटर का खतरनाक खेल' नाम से एक वीडियो यूट्यूब पर जारी किया है।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है।कोई कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करें,यह एक राजनेता होने के नाते मुझे मंजूर नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधीने ट्विटर एकाउंट ब्लॉक किए जाने पर ट्विटर को आड़े हाथों लिया.  राहुल गांधी ने कहा कि ट्विटर की यह कार्रवाई भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है. राहुल ने कहा कि एक सोशल मीडिया कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करने के लिए बिजनेस कर रही है. उन्होंने कहा कि मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं, मेरे अकाउंट को लॉक कर ट्विटर उनके अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचल रहा है.

राहुल ने कहा, 'भारतीयों के रूप में हमें यह सवाल पूछना है - क्या हम कंपनियों को यह अनुमति देने जा रहे हैं'

'ट्विटर का खतरनाक खेल'

राहुल गांधी ने 'ट्विटर का खतरनाक खेल' शीर्षक से यूट्यूब पर एक वीडियो संदेश जारी किया है. वीडियो में राहुल गांधी ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करें, यह एक राजनेता होने के नाते मुझे मंजूर नहीं हैं.'

राहुल ने कहा, 'मेरे ट्विटर एकाउंट को बंद करके वे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है.'

सरकार के दबाव में काम कर रहा ट्विटर

राहुल ने कहा कि ट्विटर का एक्शन दिखाता है कि वे एक तटस्थ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं हैं. वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है और मीडिया पर भी सरकार का नियंत्रण है. अब हमारे पास एक मात्र यही आशा की किरण थी, लेकिन ऐसा लगता है कि ये प्लेटफॉर्म भी तटस्थ नहीं है.' 

यह हैं पूरा मामला

ट्विटर ने हाल में कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडल्स लॉक कर दिए है. ट्विटर ने इसका कारण लॉक अकाउंट्स से शेयर की गई सामग्री को अपने नियमों का उल्लंघन बताया है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ तस्वीरें ट्वीट की थीं. जिसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया था. इसे आयोग ने नाबालिग की निजता का उल्लंघन बताया था. जिसके बाद आयोग ने ट्विटर को कांग्रेस नेता के अकाउंट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे