लाइव न्यूज़ :

बजट के बाद राहुल गांधी ने कहा- रोजाना 17 रुपये देना किसानों का अपमान

By भाषा | Updated: February 1, 2019 20:04 IST

बजट 2019 में घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना पर गांधी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ कर सकते हो और किसान को दिन के 17 रुपये देते हो। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? ’’ 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होने जा रही है। गांधी ने बजट में सरकार द्वारा घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के संदर्भ में आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों को प्रतिदिन 17 रुपये देने का प्रावधान कर उनका अपमान किया है। 

ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद गांधी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव किसान के मुद्दे पर, रोजगार के मुद्दे पर और संस्थाओं पर हमले के मुद्दे पर होगा। प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर चुनाव होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ महीनों में मोदी और उनकी सरकार पर राफेल, नौकरियों और नोटबंदी जैसे मुद्दों सर्जिकल स्ट्राइक होने जा रही है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘हमारे पास कई् मुद्दे हैं। भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है। अनिल अंबानी जी को प्रधानमंत्री जी खुद 30 हजार करोड़ रुपये देते हैं और एचएएल को दरकिनार कर देते है। ऐसे में भ्रष्टाचार तो बड़ा मुद्दा है।’’ गौरतलब है कि राफेल विमान सौदे में कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सरकार और अनिल अंबानी के समूह ने पहले ही खारिज किया है।बजट में घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना पर गांधी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ कर सकते हो और किसान को दिन के 17 रुपये देते हो। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? ’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीबजट 2019बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप