लाइव न्यूज़ :

राफेल विमान सौदे पर राहुल गांधी का नया 'खुलासा', अगले 50 साल तक इस कंपनी को देने होंगे 1 लाख करोड़ रुपये!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 16:39 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का एक प्रेजेंटेशन शेयर किया है और पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए घपले के अप्रत्यक्ष आरोप।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में एक और नया खुलासा करने का दावा किया है। शनिवार को एक ट्वीट में उन्होंने लिखा,

'अगले 50 साल तक 56 इंची के दोस्त के ज्वॉइंट वेंचर को करदाताओं के 1 लाख करोड़ रुपये अदा किए जाएंगे। ये कीमत राफेल विमान सौदे में खरीदे गए 36 विमानों के रखरखाव के एवज में होगी। रक्षामंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इससे इंकार करेंगी। लेकिन सच्चाई नीचे प्रेजेंटेशन में संलग्न है।'

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े दो प्रेजेंटेशन शेयर किए। इसमें लिखा है कि डसॉल्ट एविएशन के साथ ऑफशोर पार्टनर हैं जिससे भारत 36 राफेल विमान खरीद रहा है। अगले 50 साल तक इन विमानों की मरम्मत, देख-रेख और अपग्रेड के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।

यह भी पढ़ेंः- जानें राफेल विमान सौदे से जुड़े वो सभी पेंच जिसकी वजह से आमने-सामने हैं मोदी-राहुल

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक उद्योगपति को 130,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। गांधी ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय ट्रोल्स, मैं अपने पहले के ट्वीट के लिए माफी मांगता हूं जिसमें मैंने कहा था कि श्रीमान 56 के मित्र के संयुक्त उपक्रम को चार अरब डॉलर का ऑफसेट कांट्रैक्ट मिला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 16 अरब डॉलर के राफेल ‘लाइफसाइकल’ कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (1300,000 करोड़ रुपये) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 130,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।’’

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गाँधीनरेंद्र मोदीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी