लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की इस तस्वीर को शेयर कर राहुल ने लिखा- 'एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2020 11:06 IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (21 मई) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना से प्रभावित लोगों पर खर्च किया जाएगा।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट कर लिखा है, ''एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।''  राहुल गांधी ने इसके साथ राजीव गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज 29वां पुण्यतिथि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (21 मई) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ 

राजीव गांधी की पुण्यतिथि: विज्ञापन का पैसा श्रमिकों की मदद पर खर्च करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने आज (21 मई) को कहा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ आज पूर्व प्रधान मंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया की इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने की बजाय यह सारी राशि मज़दूर-कामगार भाइयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्रेरणा दिवस पर हर ज़रूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।’’

कैसे हुई थी राजीव गांधी की हत्या

1991 को इस दिन 21 मई की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।  लिट्टे उग्रवादियों ने 21 मई के  दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

 

टॅग्स :राहुल गांधीराजीव गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील