लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, गुरुद्वारे में गर्भगृह के बाहर स्टील की ग्रिल और बर्तन साफ कर दी सेवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2023 08:19 IST

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) आईटी विंग के प्रभारी जसकरण सिंह ने कहा कि इसके बाद गांधी 'पालकी सेवा' में शामिल हुए। इस अनुष्ठान में गुरु ग्रंथ साहिब को 'सुखासन' के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है। गर्भगृह के बाहर गांधी को स्टील की ग्रिल की सफाई करके 'सेवा' देते भी देखा गया। वह वहां लगभग 15 मिनट रहे और रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वह अपने होटल के लिए रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जल प्रदान करके और उनके कटोरे साफ करके 'सेवा’ दीं।कई श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन पर गांधी की तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते देखा गया।

अमृतसरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जल प्रदान करके और उनके कटोरे साफ करके 'सेवा’ दीं। गांधी ने सिर को नीले रंग के कपड़े से ढककर स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका। प्रार्थना के बाद वह अकाल तख्त पहुंचे और श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किये गये पानी के कटोरे साफ करके सेवा दीं।

मंदिर में कुछ समय ठहरने के बाद वह एक स्थानीय होटल में गए और रात करीब आठ बजे लौटकर 'छबील' में 'सेवा' दी, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी प्रदान किया। कई श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन पर गांधी की तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते देखा गया। एक महिला श्रद्धालु ने गांधी से हाथ मिलाया। 'सेवा' देने के बाद, गांधी फिर से गर्भगृह में गए और वहां उन्होंने 'शबद कीर्तन' (धार्मिक भजन) सुना।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) आईटी विंग के प्रभारी जसकरण सिंह ने कहा कि इसके बाद गांधी 'पालकी सेवा' में शामिल हुए। इस अनुष्ठान में गुरु ग्रंथ साहिब को 'सुखासन' के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है। गर्भगृह के बाहर गांधी को स्टील की ग्रिल की सफाई करके 'सेवा' देते भी देखा गया। वह वहां लगभग 15 मिनट रहे और रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वह अपने होटल के लिए रवाना हुए।

इससे पहले दिन में, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘‘एक्स’’ पर लिखा कि गांधी निजी यात्रा पर स्वर्ण मंदिर आए हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘श्री राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीGolden Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी