लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर उठे सवाल, ट्वीट कर ये कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 18, 2019 13:15 IST

राहुल गांधी पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि जब भी देश में कांग्रेस किसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करती है तो वे नदारद रहते है। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस समय विदेशी दौरे पर हैं। वह दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहे हैं।उनकी मुलाकात वहां के प्रधानमंत्री ली नायक योन से हुई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस समय विदेशी दौरे पर हैं। वह दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात वहां के प्रधानमंत्री ली नायक योन से हुई है। बता दें कि राहुल उस समय विदेशी दौरे पर हैं, जिस समय भारत में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस जमकर प्रदर्शन कर रही है और उनपर आरोप लग रहे थे कि वह प्रदर्शन को हिस्सा न लेने की वजह से नदारद हैं।

इस उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है, 'आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में मैं आज कोरिया गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम ली याक-योन एवं अन्य अधिकारियों से मिला।, हमने अपने-अपने देशों की वर्तमान राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की' 

उन्होंने दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। उसमें कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधी दक्षिण कोरिया के निमंत्रण पर वहां की राजकीय यात्रा पर गए हैं और वह कुछ दिनों में लौटेंगे।  बताया जा रहा है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल को कोरियाई फाउंडेशन, जोकि एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन है ने आमंत्रित किया था। यह फाउंडेशन अन्य देशों के साथ दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर काम करता है। इसका विदेश मंत्रालय से संबद्ध है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि जब भी देश में कांग्रेस किसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करती है तो वे नदारद रहते है। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे, लेकिन राहुल गांधी वहां मौजूद नहीं थे।

टॅग्स :राहुल गांधीनागरिकता संशोधन कानून 2019कांग्रेसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?