लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi: 'नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है', राहुल ने किया पोस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: April 21, 2024 12:48 IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे27 सेकंड का वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसाराहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सज़ा बन गया हैराहुल ने कहा रेल में लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है। इस 27 सेकंड के वीडियो में भारतीय रेलवे की तस्वीर दिखाने का प्रयास किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति ट्रेन के शौचालय में बैठकर यात्रा कर रहा है। राहुल ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।

लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है। मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमज़ोर कर ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके। उन्होंने आगे लिखा कि आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा।

राहुल के इस वीडियो पर लोगों के आए कमेंट

राहुल ने जिस वीडियो को अपने एक्स से पोस्ट किया। उस वीडियो पर लोगों के द्वारा लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोग रेलवे में सफर करने के दौरान अपनी परेशानियों को शेयर कर रहे हैं। राजधानी ट्रेन से लेकर वंदे भारत ट्रेन के बारे में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

देश में लोकसभा चुनाव का महाउत्सव चल रहा है। इस उत्सव में पहले चरण का मतदान हो चुका है और बाकी छह चरण में मतदान होना है। तीसरी बार देश में एनडीए की सरकार बनाने के लिए बीजेपी और उनके साथ आए सहयोगी दल लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं और राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीवंदे भारत एक्सप्रेसIndian Railway Station Development Corporationभारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?