लाइव न्यूज़ :

WATCH: राहुल गांधी ने कथित तौर पर जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे पर खोया आपा, अमित मालवीय ने पोस्ट किया वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2024 20:00 IST

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गांधी को जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाती भीड़ पर अपना आपा खोते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट कीजिसमें उन्होंने दावा किया कि गांधी को जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाती भीड़ पर अपना आपा खोते देखा गयाबीजेपी नेता ने पूछा- राम मंदिर का निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद वह आने वाले दिनों में इस देश के लोगों का सामना कैसे करेंगे?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गांधी को जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाती भीड़ पर अपना आपा खोते देखा गया। मालवीय ने लिखा, "जय श्री राम और उनकी उपस्थिति में मोदी-मोदी के नारे लगने के बाद राहुल गांधी ने अपना आपा खो दिया। अगर वह इतने परेशान हैं, तो हिंदू विरोधी कांग्रेस द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद वह आने वाले दिनों में इस देश के लोगों का सामना कैसे करेंगे?"

मालवीय की पोस्ट कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस दावे के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि असम के सोनितपुर जिले में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया था।

कांग्रेस महासचिव ने एक वीडियो जारी कर पोस्ट में लिखा, "मेरे वाहन पर कुछ मिनट पहले जुमुगुरीहाट, सुनीतपुर में एक अनियंत्रित भाजपा भीड़ ने हमला किया था, जिन्होंने विंडशील्ड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और बीजेएनवाई विरोधी नारे लगाए। लेकिन हमने अपना संयम बनाए रखा। यह निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्वा का काम है। हम डरे हुए नहीं हैं और आगे बढ़ेंगे।''

टॅग्स :राहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया