WATCH: राहुल गांधी ने कथित तौर पर जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे पर खोया आपा, अमित मालवीय ने पोस्ट किया वीडियो
By रुस्तम राणा | Published: January 21, 2024 07:47 PM2024-01-21T19:47:41+5:302024-01-21T20:00:47+5:30
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गांधी को जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाती भीड़ पर अपना आपा खोते देखा गया।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गांधी को जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाती भीड़ पर अपना आपा खोते देखा गया। मालवीय ने लिखा, "जय श्री राम और उनकी उपस्थिति में मोदी-मोदी के नारे लगने के बाद राहुल गांधी ने अपना आपा खो दिया। अगर वह इतने परेशान हैं, तो हिंदू विरोधी कांग्रेस द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद वह आने वाले दिनों में इस देश के लोगों का सामना कैसे करेंगे?"
Rahul Gandhi lost his cool after Jai Shri Ram and Modi Modi slogans were raised in his presence. If this is how rattled he is, how will he face the people of this country in days ahead, after the anti-Hindu Congress rejected the invite to be part of the Pran Pratistha in Ayodhya? pic.twitter.com/XsBX4elSBG
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 21, 2024
मालवीय की पोस्ट कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस दावे के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि असम के सोनितपुर जिले में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया था।
कांग्रेस महासचिव ने एक वीडियो जारी कर पोस्ट में लिखा, "मेरे वाहन पर कुछ मिनट पहले जुमुगुरीहाट, सुनीतपुर में एक अनियंत्रित भाजपा भीड़ ने हमला किया था, जिन्होंने विंडशील्ड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और बीजेएनवाई विरोधी नारे लगाए। लेकिन हमने अपना संयम बनाए रखा। यह निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्वा का काम है। हम डरे हुए नहीं हैं और आगे बढ़ेंगे।''
My vehicle was attacked a few minutes ago at Jumugurihat, Sunitpur by an unruly BJP crowd who also tore off the Bharat Jodo Nyay Yatra stickers from the windshield. They threw water and shouted anti-BJNY slogans. But we kept our composure, waved to the hooligans and sped away.… pic.twitter.com/IabpNa598P
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 21, 2024