लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- राहुल गांधी को सता रहा है जेल जाने का डर, उनका खानदान इटली में जाकरकरता है मस्ती

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:33 IST

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश आपदा और विपदाग्रस्त होता है तो राहुल और उनका खानदान इटली में जाकर मस्ती करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने बलिया में चुनावी रैली में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज किया।योगी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश आपदा और विपदाग्रस्त होता है तो राहुल और उनका खानदान इटली में जाकर मस्ती करता है।उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि उनको भारत का मजबूत और सशक्त होना बर्दाश्त नहीं हो पाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरी हुई है और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भी जेल जाने का डर सता रहा है। योगी ने बलिया में चुनावी रैली में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज किया ''कांग्रेस मोदी जी से भयग्रस्त हो गई है, क्योंकि वह जान गई है कि मोदी जी इटली से मामा को लाकर जेल में पहुँचा चुके हैं। भांजे को भी जेल जाने का डर सता रहा है।''योगी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश आपदा और विपदाग्रस्त होता है तो राहुल और उनका खानदान इटली में जाकर मस्ती करता है। उन्होंने कुशीनगर, घोसी और गोरखपुर में चुनावी जनसभाओं में कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने जनता के धन को लूटा है। उन्होंने गरीबों के लिए कभी मकान नहीं बनाए लेकिन सरकारी धन का उपयोग करके अपने लिए बड़े बंगले का निर्माण जरूर सुनिश्चित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दलों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने लोगों को सदैव अंधेरे में रखा क्योंकि चोरों को पूर्ण चांदनी रात पसंद नहीं है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जब उच्चतम न्ययालय ने (अखिलेश को) बंगला खाली करने का आदेश दिया था तब बबुआ ने वहां से सरकारी नल चुरा लिये थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकारी धन का दुरूपयोग किया।’’

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि उनको भारत का मजबूत और सशक्त होना बर्दाश्त नहीं हो पाता है। आतंकवाद को मोदी ही नष्ट कर सकते हैं। कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आतंकवाद का खात्मा कर सके। सपा और बसपा से भी इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा का घोषणा पत्र और उनकी कार्यपद्धति आतंकवाद का समर्थन करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से पाकिस्तान इस कदर भयग्रस्त हो गया है कि मोदी भारत में भाषण देते हैं तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पसीना आता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील