लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांटने के लिए नफरत के जहर का इस्तेमाल करते हैं: राहुल गांधी

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2019 12:02 IST

राहुल गांधी ने वायनाड में एक रोडशो भी किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। राहुल ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में गांधी ने 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से वायनाड से जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशानाराहुल तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को केरल के वायनाड पहुंचे

लोकसभा चुनाव के बाद केरल के वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने साथ ही पीएम को झूठ का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया।

राहुल गांधी ने वायनाड में रोडशो के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान झूठ, जहर, नफरत से भरा था और इसने लोगों को बांटने का काम किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंचे।

राहुल गांधी ने शनिवार को वायनाड के कलपेट्टा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय स्तर पर हम जहर से लड़ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहर का इस्तेमाल करते हैं। मैं कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन मिस्टर नरेंद्र मोदी नफरत का जहर इस्तेमाल कर देश को बांटने का काम कर रहे हैं। वह गुस्से का इस्तेमाल करते हैं, नफरत का इस्तेमाल इस देश को बांटने के लिए करते हैं। वह चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं।'

राहुल यही नहीं रूके और कहा, 'वह इस देश के खराब सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह नफरत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह असुरक्षा और झूठ का प्रतिनिधित्व करते हैं।' राहुल गांधी ने साथ ही कहा, 'हालांकि, मैं कांग्रेस पार्टी से आता हूं लेकिन यह दरवाजा वायनाड के हर व्यक्ति के लिए खुला है। भले ही आपकी उम्र क्या है, आप कहां से आते हैं, किसी विचारधारा से आते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता।' इससे पहले राहुल ने वायनाड में एक रोडशो भी किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

राहुल ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में गांधी ने 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से वायनाड से जीत दर्ज की थी। हालांकि वह कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गये थे। कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कोझिकोड हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका इस निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 15 सार्वजिनक अभिनंदन समारोहों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड़ जिले आते हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीवायनाड लोकसभा सीटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?