लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Bastar: 'एक झटके से, हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे', चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 15:56 IST

Rahul Gandhi In Bastar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। राहुल गांधी ने यहां बस्तर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरा का पूरा फायदा देश के चुनिंदा अरबपतियों को पहुंचाते हैंनरेंद्र मोदी 24 घंटे इन अरबपतियों की मदद करते रहते हैंपीएम कभी भी बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी पर बात नहीं करते

Rahul Gandhi In Bastar:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। राहुल गांधी ने यहां बस्तर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए जहां एक तरफ पीएम मोदी पर निशाना साधा तो वहीं, कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बताया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आई तो एक झटके से हिन्दुस्तान से हम गरीबी मिटा देंगे। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरा का पूरा फायदा देश के चुनिंदा अरबपतियों को पहुंचाते हैं।

नरेंद्र मोदी 24 घंटे इन अरबपतियों की मदद करते रहते हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। लेकिन पीएम कभी भी बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी पर बात नहीं करते। जब कोरोना के समय हजारों लोग मर रहे थे, तब देश के प्रधानमंत्री कह रहे थे भाइयों-बहनों, थाली बजाओ। जब थाली से काम नहीं हुआ तो कहने लगे मोबाइल फोन की लाइट जलाओ। देश के अलग-अलग राज्यों से गरीब लोग घर वापस लौटे, लेकिन मोदी सरकार ने किसी की भी मदद नहीं की। देश में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और आरएसएस है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

हम आपको आदिवासी कहते हैं,बीजेपी के लोग आपको वनवासी कहते हैं। इन दोनों शब्द में जमीन-आसमान का फर्क है। आदिवासी का मतलब जल, जंगल, जमीन पर सबसे पहला अधिकार आपका है, लेकिन वनवासी का मतलब इन सब चीजों पर आपका अधिकार नहीं है। राहुल ने कहा कि हम आपकी जिंदगी बदलना चाहते हैं, हम आपकी मदद करना चाहते हैं। अगर नरेंद्र मोदी करोड़पतियों को पैसा दे सकते हैं, तो कांग्रेस वह पैसा गरीबों को दे सकती है। और इसलिए हम एक नई नीति ला रहे हैं, 'महालक्ष्मी', जिसे चुनाव जीतने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा।

गरीबी रेखा से नीचे हम हर परिवार में एक महिला का चयन करेंगे, और हमारी सरकार प्रति व्यक्ति 8,500 रुपये देगी। महिला के खाते में एक महीना और एक साल में हम इन महिलाओं को कुल 1 लाख रुपये देंगे। जिसे एक झटके में हम गरीबी दूर कर देंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ चुनावChhattisgarh Congressलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?