लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- 'अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2023 15:36 IST

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में चुनावी जनसभा की। यहां राहुल ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी। आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका। भाजपा सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगे। मैं इनसे नहीं डरता।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने की कर्नाटक के कोलार में रैलीकहा- भाजपा सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगेकहा- मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता

बेंगलुरू: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में चुनावी जनसभा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अडानी मामले को लेकर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी से नहीं डरते और चाहे जो हो जाए अडानी मामले पर सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपए अडानी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल भर के अडानी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे। हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए हैं। पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे। तीसरा वादा है कि हर महिने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है।"

अडानी मामले पर राहुल गांधी ने कहा, "मैंने संसद में पूछा कि अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किस के हैं? उसके बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी। आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका। भाजपा सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगे। मैं इनसे नहीं डरता। मैं फिर दौराता हूं कि प्रधानमंत्री जी यह 20,000 करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनी में किस के हैं? जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा मैं तब तक नहीं रुकुंगा। मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता। अडानी की डिफेंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कंपनी में चीन का डायरेक्टर बैठा है। अडानी की शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है। इसमें कोई जांच नहीं हो रही है। इसके बाद वह ध्यान भटकाने की बात करते हैं।"

टॅग्स :राहुल गांधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप