लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 06:25 IST

नौका में करीब 60 लोग सवार थे जिसमें चालक दल के नौ सदस्य थे। स्थानीय लोगों की कोशिश से 17 लोग बचा लिये गये हैं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से जनहानि पर रविवार को दुख जताया।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में नौका डूबने से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर रविवार को दुख प्रकट किया और उम्मीद जतायी कि जो लोग लापता हैं, वे सुरक्षित हों। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आंध्रप्रदेश की गोदावरी नदी की नौका दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं (ईश्वर से) प्रार्थना करता हूं कि जो लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनका जल्द पता चल जाए और वे सुरक्षित हों।’’आंध्रप्रदेश में रविवार को उफनती गोदावरी नदी में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 12 लोगों की डूबकर मौत हो गयी जबकि 30 लोग लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौका में करीब 60 लोग सवार थे जिसमें चालक दल के नौ सदस्य थे। स्थानीय लोगों की कोशिश से 17 लोग बचा लिये गये हैं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में नौका डूबने से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से जनहानि पर रविवार को दुख जताया। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नौका पलटने से जनहानि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसका बेहद दुख है।’’पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कुल 140 कर्मियों को बचाव अभियान के लिये घटनास्थल भेजा गया है. बचाव अभियान के लिये राजमहेंद्रवरम से एक विशेष हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसराहुल गांधीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो