लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों की शहादत पर जताया दुख

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2023 23:28 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, JK के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखदकांग्रेस नेता ने आगे लिखा- उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूंकांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 5 जवानों की शहादत पर दुख जताया है। गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" जम्मू कश्मीर के पुंछ में बृहस्पतिवार को एक आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस घटना में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। खरगे ने ट्वीट किया, "जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना में जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के पांच बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" 

आतंकी हमले को लेकर सेना ने कहा कि जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण उसमें आग लग गई। सेना ने बयान में कहा, ‘‘आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अपराह्न तीन बजे के करीब राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘आतंकवादियों द्वारा संभवत: ग्रेनेड फेंके जाने के कारण वाहन में आग लग गई।’’ बयान के मुताबिक, इस क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान हमले में शहीद हो गए। सेना ने कहा कि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत राजौरी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसजम्मू कश्मीरArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब