लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की अध्यक्षता में CWC की दूसरी बैठक, बीमार होने की वजह से सोनिया ने नहीं लिया हिस्सा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 4, 2018 11:43 IST

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में सोनिया गांधी  शामिल नहीं हुई हैं। खबर के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह वो बैठक का हिस्सा नहीं बनीं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में नई कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबीं आजाद बैठक में शामिल हुए हैं। इसके अलावा बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंच गए हैं। नए कार्य समिति की गठन के बाद वर्किंग कमिटी की ये दूसरी बैठक है।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी  शामिल नहीं हुई हैं। खबर के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह वो बैठक का हिस्सा नहीं बनीं।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में एनआरसी ड्राफ्ट, राफेल सौदा सहित अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। वार्किंग कमिटी की बैठक में इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में होने वाले चुनाव की रणनीति पर भी बात होनी है। बैठक में राफेल मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने और एनआरसी को लेकर पार्टी की भविष्य में क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा हो सकती है।ट

नई कार्य समिति के गठन के बाद पहली 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में ही हुई थी। उस बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं से कहा था कि वे भारत के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ें। साथ ही विपक्षी दलों के बीच व्यापक गठबंधन की पैरवी की थी। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समान विचारधारा वाली पार्टियों के बीच गठबंधन की पैरवी की और कहा कि इस प्रयास में हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हैं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :कांग्रेस कार्य समितिराहुल गाँधीमनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष