लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया, सीएम शिवराज बोले- मन बहलाने को ख्याल अच्छा है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2023 16:09 IST

राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। राहुल गांधी के बयान पर तुरंत ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लेकर कांग्रेस की बैठक हुईराहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बैठक की। बैठक में मध्य प्रदेशकांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। 

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। कर्नाटक की तरह हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

हालांकि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में 150 सीट जीतने के दावे पर तुरंत ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी आ गई।  राहुल के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहलाने को बाबा का ख्याल अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी चर्चा बैठक में हुई। राहुल के 150 सीटें जीतने के दावे पर कमलनाथ ने कहा,  इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इसका इनपुट है।  मध्य प्रदेश में कैसी रणनीति बनाई जाए और मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई। आज प्रश्न केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का है कि कैसा मध्य प्रदेश हम चाहते हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ ही कांग्रेस ने राजस्थान को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत की आज दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। इस दौरान चुनाव की रणनीति पर बात होगी और साथ ही एकता पर भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का मानना है कि दोनों राज्यों में बीजेपी के खिलाफ माहौल है जिसका फायदा पार्टी को मिल सकता है।

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेशकांग्रेसKamal Nathशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो