लाइव न्यूज़ :

'मनमोहन को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानते हैं राहुल गांधी, अनादर का सवाल ही नहीं', जानें आखिर क्यों कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई

By भाषा | Updated: February 18, 2020 06:34 IST

Open in App

कांग्रेस ने 2013 में राहुल गांधी के अध्यादेश की प्रति फाड़ने के बाद मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के विचार से जुड़े एक दावे को लेकर सोमवार को कहा कि राहुल पूर्व प्रधानमंत्री को अपना गुरु एवं मार्गदर्शक मानते हैं और ऐसे में उनके अनदार का सवाल ही नहीं पैदा होता। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि उस वक्त राहुल ने राजनीति की गंगा को साफ करने के लिए जो रुख जताया था उस पर हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने भी मुहर लगाई।

पूर्ववर्ती योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के दावे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी, जिनको कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हमारे नेता ने सदैव ही अपना गुरू और मार्गदर्शक कहा है, उनका अनादर करने की राहुल जी और कांग्रेस पार्टी कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब राजनीति में आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे नेताओं को माफी देने वाला कानून सारी पार्टियां मिलकर ला रहीं थी, तो इस देश के एक राजनेता ने साहस दिखाया। राहुल गांधी ने यह आत्मबल दिखाया कि पार्टियों की लाइनों से ऊपर उठकर उन्होंने ये कहा कि राजनीति की गंगा को साफ करना आवश्यक है।’’

गांधी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में दागी उम्मीदवारों के संदर्भ में जो निर्णय दिया उससे राजनीति की गंगा साफ करने के राहुल गांधी के रुख पर मुहर लगी है। दरअसल, अहलूवालिया ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2013 में अध्यादेश की प्रति फाड़ने संबंधी घटनाक्रम के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अहलूवालिया ने कहा कि उन्होंने सिंह से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित होगा। सिंह उस समय अमेरिका की यात्रा पर थे।

दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी करते हुए संप्रग सरकार द्वारा लाए गए विवादास्पद अध्यादेश की आलोचना कर राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि यह ‘‘पूरी तरह से बकवास’’ है, जिसे ‘‘फाड़कर फेंक देना चाहिए।’’

टॅग्स :राहुल गांधीमनमोहन सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो