BJP सांसद ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह हैं सबसे बड़े मूर्ख, नागरिकता अधिनियम नहीं समझते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2019 02:33 PM2019-12-31T14:33:30+5:302019-12-31T14:33:30+5:30

नायब सिंह सैनी भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर हम कहें कि मूर्खों में सब से बड़ा अगर कोई मूर्ख है तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी है। क्योंकि राहुल गांधी को यही मालूम नहीं है कि सीएए क्या है, किसके लिए है।’’ 

Rahul Gandhi ‘biggest fool, doesn’t understand Citizenship Act says BJP MP Nayab Singh Saini | BJP सांसद ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह हैं सबसे बड़े मूर्ख, नागरिकता अधिनियम नहीं समझते

File Photo

Highlightsहरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री नायब सिंह सैनी ने एक उकसाने वाली टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी को ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को नहीं मालूम है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) क्या है। 

हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री नायब सिंह सैनी ने एक उकसाने वाली टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी को ‘‘सबसे बड़ा मूर्ख’’ बताया और कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को नहीं मालूम है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) क्या है। 

सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता इस बात से अवगत नहीं हैं कि संशोधित नागरिकता कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर हम कहें कि मूर्खों में सब से बड़ा अगर कोई मूर्ख है तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी है। क्योंकि राहुल गांधी को यही मालूम नहीं है कि सीएए क्या है, किसके लिए है।’’ 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी नहीं समझते हैं कि वह किस चीज का विरोध कर रहे हैं।’’ भाजपा नेता ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि उसके पास सरकार को घेरने के लिए कोई कोई मुद्दा नहीं है। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसलिए यह (कांग्रेस) इस कानून पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सैनी के साथ कैथल विधायक लीला राम गुर्जर भी थे। 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गुर्जर ने कहा था कि सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों का 'सफाया' एक घंटे में किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि आज का भारत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का है।

Web Title: Rahul Gandhi ‘biggest fool, doesn’t understand Citizenship Act says BJP MP Nayab Singh Saini

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे