लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है, कोई दम नहीं और हमें कोई गम नहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया तंज

By भाषा | Updated: September 15, 2022 14:16 IST

केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि कई धर्मों, जातियों और भाषाओं वाले भारत को डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान ने काफी पहले जोड़ दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ की भावना से देश जोड़ने के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे"बेदम" यात्रा से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सियासी कामयाबी नहीं मिल सकती।गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ चुके हैं और कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व को पसंद नहीं किया जा रहा है।

इंदौरः  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही "भारत जोड़ो यात्रा" पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को इसे "भारत तोड़ो यात्रा" बताया। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस "बेदम" यात्रा से गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सियासी कामयाबी नहीं मिल सकती।

आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तुक मिलाते हुए इंदौर में संवाददाताओं से कहा,"गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। इस यात्रा में कोई दम नहीं और इस यात्रा को लेकर हमें कोई गम नहीं।’’ केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि कई धर्मों, जातियों और भाषाओं वाले भारत को डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान ने काफी पहले जोड़ दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ की भावना से देश जोड़ने के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाल रहे हैं, तब तक गांधी को राजनीतिक सफलता मिलने वाली नहीं है, भले ही वह कितनी भी यात्राएं निकालते रहें। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा,‘‘ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व को पसंद नहीं किया जा रहा है। इस दल में अब कुछ भी नहीं बचा है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ चुके हैं और कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।’’

भोपाल में नर्सरी की तीन वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार और देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर आठवले ने कहा कि ऐसे मामले "मानवता पर बहुत बड़ा कलंक" हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों के मुजरिमों को अदालत से फांसी की सजा मिलनी चाहिए और ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए समाज को उनका बहिष्कार भी करना चाहिए।

आठवले, कानूनों और सरकारी नीतियों के जरिये दिव्यांगों के प्रति संवेदना बढ़ाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में भाग लेने इंदौर आए थे। समारोह में इस विभाग के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भी शिरकत की। भा

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप