लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने ममता सरकार पर उठाए सवाल, अधीर रंजन चौधरी ने कहा हमें सहयोग नहीं मिल रहा

By धीरज मिश्रा | Updated: January 26, 2024 15:24 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से होते हुए बंगाल पहुंच चुकी है। यहां पर ममता दीदी की सरकार है। ममता इंडिया गठबंधन में शामिल हैं और उन पर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि यहां पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सहयोग नहीं मिल रहा है। यह आरोप बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जनवरी से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल पहुंची कांग्रेस ने ममता सरकार पर उठाए सवालकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा हमें सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से होते हुए बंगाल पहुंच चुकी है। यहां पर ममता दीदी की सरकार है। ममता इंडिया गठबंधन में शामिल हैं और उन पर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि यहां पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सहयोग नहीं मिल रहा है। यह आरोप बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कुछ सार्वजनिक बैठकें आयोजित करनी थी। लेकिन हमें प्रशासन की ओर से सहमति नहीं मिली है। जिसके चलते  भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर से लेकर असम तक हमारी न्याय यात्रा को लेकर तरह तरह से हमले किए गए। अब बंगाल में भी बैठक करने के लिए इजाजत नहीं मिल रही है।

मालूम हो कि 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा ने गुरुवार को असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया है। फिलहाल यात्रा दो दिनों के विश्राम पर है। 28 जनवरी से फिर यात्रा शुरू होगी। 

मालूम हो कि जब बंगाल में राहुल की न्याय यात्रा पहुंची तो ममता को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा गया। लेकिन ममता शामिल नहीं हुई। अब राहुल की न्याय यात्रा को लेकर बैठक करने के लिए ममता सरकार जगह नहीं दे रही है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में ममता के अलग होने का एक ओर ठोस कारण माना जा रहा है। क्योंकि ममता ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह बंगाल की लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर शीट शेयर नहीं करेगी। हालांकि, कांग्रेस लगातार कह रही है कि वह बातचीत कर मामले को सुलझा लेंगे। मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि ममता गठबंधन से अलग होकर ही बंगाल का चुनाव लडे़ंगी।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीअधीर रंजन चौधरीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?