गन्ना किसानों के बकाये मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- कड़ी मेहनत के बाद चीनी तक नहीं मिलता

By भाषा | Published: January 7, 2019 06:26 PM2019-01-07T18:26:01+5:302019-01-07T18:26:01+5:30

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘जरा सोचिए एक तरफ किसान साल भर कड़ी मेहनत से गन्ना उगाता है, उसको चीनी मिल तक ले जाता है।

Rahul Gandhi attacks on the BJP government for sugar farmers updates | गन्ना किसानों के बकाये मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- कड़ी मेहनत के बाद चीनी तक नहीं मिलता

गन्ना किसानों के बकाये मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- कड़ी मेहनत के बाद चीनी तक नहीं मिलता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारें गन्ना किसानों का 11,000 करोड़ रुपये का बकाया नहीं दे रही हैं।

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘जरा सोचिए एक तरफ किसान साल भर कड़ी मेहनत से गन्ना उगाता है, उसको चीनी मिल तक ले जाता है। मगर जब किसान अपनी मेहनत का पैसा माँगता है तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारें गन्ना किसानों का 11000 करोड़ का बकाया नहीं देती हैं।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘ अप्रैल तक गन्ना किसानों का बकाया बढ़कर 20,000 करोड़ हो जाएगा।’’ गांधी ने कहा, ‘‘वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान का एक बड़ा व्यापारी (अनिल अंबानी) 10 दिन पहले कंपनी खोलता है और मोदी जी गले लगाकर 30,000 करोड़ उसकी जेब में डालते हैं।’’ 

गौरतलब है कि राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति अनिल अंबानी पर हमले कर रहे हैं। अंबानी का समूह उनके आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है।

Web Title: Rahul Gandhi attacks on the BJP government for sugar farmers updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे