लाइव न्यूज़ :

बंगाली मार्केट में राहुल गांधी ने खाए गोलगप्पे, पुरानी दिल्ली पहुंचकर खाया तरबूज-पिया 'मोहब्बत का शरबत', देखें तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 08:34 IST

इससे पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक का दौरा किया था और वहां लोकल ब्रांड नंदिनी की आइस्क्रीम भी खाई थी। इस पर उन्होंने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि "कर्नाटक की शान - नंदिनी इज द बेस्ट!"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पुराने दिल्ली में गोलगप्पे और शरबत का मजा लिया है। इस दौरान उन्होंने यहां तरबूज भी खाएं है और लोगों से बात भी की है। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक में राज्य की ब्रांड नंदिनी की आइस्क्रीम भी खाई थी।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों का लुत्फ भी उठाया है। उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाये और वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरानी दिल्ली भी गए और वहां तरबूज भी खाया है। 

राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है। उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना होने के कारण पुरानी दिल्ली में और दिनों की तुलना में अभी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इससे पहले कांग्रेस नेता कर्नाटक भी गए थे और वहां राज्य के ब्रांड नंदिनी के एक डेयरी पार्लर पर आइस्क्रीम भी खाई थी। 

बंगाली मार्केट में खाए गोलगप्पे, चखे तरबूज का स्वाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सड़कों पर घुमते और रेहड़ी-पटरियों पर खाते हुए देखा गया है। वे दिल्ली के बंगाली मार्केट गए थे और वहां पर गोलगप्पे के साथ कई और पकवान भी चखा है। राहुल ने बंगाली मार्केट के नाथू स्वीट्स के पास गोलगप्पे खाए थे। इस दौरान उनसे मिलने और बात करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। 

इसके बाद राहुल पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद भी गए थे। उन्होंने चांदनी चौक में मोहब्बत का शरबत नाम का एक तरबूज शरबत पिया था। यही नहीं वे वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो लिया और उनसे बातें की है। कांग्रेस नेता को कुछ लोगों से हाथ मिलाते और उनसे बात करते हुए भी देखा गया है। 

कर्नाटक में खाई थी आइस्क्रीम

इससे पहले कांग्रेस नेता को कर्नाटक के बाजारों में भी निकलते हुए और स्टोर में बिक रही चीजों को खाते हुए देखा गया था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को कर्नाटक के स्थानीय मिल्क ब्रांड नंदिनी के एक मिल्क पार्लर के पास गए थे और वहां पर उन्होंने आइस्क्रीम खाई थी। इसके बारे में उन्होंने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि "कर्नाटक की शान - नंदिनी इज द बेस्ट!"

बता दें कि अभी कर्नाटक में नंदिनी और अमूल को लेकर एक विवाद चल रहा है। यह मुद्दा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक बड़ा रूप ले चुका है। दरअसल, विपक्षी पार्टी कांग्रेस और जद (एस) ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे अमूल को कर्नाटक में इजाजत देकर राज्य के ब्रांड नंदिनी को 'खत्म' कर देना चाहती है। ऐसे में भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :राहुल गांधीNew Delhiकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर