लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बताया कड़ाके की सर्दी में केवल टी-शर्ट क्यों पहन रहे हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 15:16 IST

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन राहुल गांधी लगातार टी-शर्ट पहने ही नजर आ रहे हैं। इसे लेकर काफी चर्चा भी चल रही है। इन चर्चाओं के बीच राहुल गांधी से जब टी-शर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयही चल रही है, जब यह काम नहीं करेगी तब देखेंगे- टीशर्ट के सवाल पर बोले राहुल गांधी। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम से इतर पत्रकारों के सवाल के जवाब में राहुल ने कही ये बात।‘भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने अब तक 108 दिनों की यात्रा में सिर्फ पैंट और टी-शर्ट पहनी है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ाके की सर्दी में सिर्फ टी-शर्ट पहनने को लेकर बुधवार को कहा कि यही चल रही है, जब यह काम नहीं करेगी तब देखेंगे। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम से इतर पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।

उनसे सवाल किया कि क्या वह लगातार टी-शर्ट ही पहने रहेंगे तो राहुल गांधी ने कहा, "टी-शर्ट ही चल रही है। जब नहीं काम करेगी, तब देखेंगे।" कड़ाके की ठंड में सफेद रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो रही है कि आखिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सर्दी क्यों नहीं लगती। गत सात सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने अब तक 108 दिनों की यात्रा में सिर्फ पैंट और टी-शर्ट पहनी है। 

सोनिया गांधी के साथ इस अंदाज में नजर आए राहुल

कांग्रेस की स्थापना दिवस के दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी भी पहुंचे। कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और सोनिया गांधी का एक अलग अंदाज सार्वजनिक तौर पर नजर आया। राहुल बेहद खुश दिखे और सोनिया गांधी के साथ हंसकर बात करते नजर आए। दोनों हंसी-ठिठोली करते नजर आए। इस दौरान अंबिका सोनी भी वहां मौजूद नजर आईं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को अभी दिल्ली पहुंचने के बाद विराम दिया गया है। यह यात्रा एक बार फिर दो जनवरी से शुरू होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब